फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी के कर्मचारी से लूटपाट करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कंपनी के कर्मचारी से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले के मामले में जिला पुलिस ने पंजाब निवासी चार आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। डीएसपी संजीव कुमार बल्हारा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गुरप्रीत, गुरविन्द्र, विनोद व अर्शदीप शामिल है। यह चारों गुरुग्राम के कस्बा बिलासपुर थाना एरिया में पड़ने वाले पथरेड़ी में किसी कंपनी में नौकरी करते थे। नौ अगस्त की रात चारों आरोपियों ने रेवाड़ी के मसानी स्थित ओवरब्रिज पर एक कंपनी कर्मचारी को लूटा था। धारूहेड़ा थाना में लूटपाट का केस दर्ज किया गया था। धारूहेड़ा थाना पुलिस के अलावा इस केस में एसपी दीपक सहारण ने सीआईए-2 की टीम को लगाया था। दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल लोकेशन सहित अन्य सबूत जुटाए और फिर चारों आरोपियों का सुराग लगाते हुए पुलिस टीमें पंजाब के फाजिल्का तक पहुंच गई।
विज्ञापन

10 अगस्त की वारदात

रेवाड़ी जिले के गांव तीतरपुर निवासी मनोज कुमार दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव मालपुरा में एक कंपनी में कार्यरत है। 10 अगस्त की रात वह कंपनी से ड्यूटी कर बाइक पर अपने घर लौट रहा था। मसानी ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो वहां पहले से खड़े 3 लड़कों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी तो कुछ कदम की दूरी पर झाड़ियों से निकले चौथे आरोपी ने चलती बाइक पर डंडा मारा था और बाइक, कैश लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें