फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डूंगरवास से निखरी सड़क मार्ग छोड़ा अधूरा, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव डूंगरवास से निखरी गांव की सड़क निर्माण का कार्य प्रशासन की ओर से अधूरा छोड़ दिया गया है। इस सड़क की खुदाई करके इस पर मिट्टी तो लगभग 30 से 40 दिन पहले ही डाल दी गई थी, लेकिन इस सड़क को आज तक भी नहीं बनाया गया है, जिससे इस सड़क पर बरसात के पानी के कारण दो फीट से ज्यादा गहरी दलदल हो गई है, जिसमे रोजाना लोगों के वाहन धंस रहे हैं और आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को अपने वाहन बड़ी मशक्कत के बाद टोचन करके निकालने पड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी प्रशासन से इस सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने की मांग करती है। यदि इस सड़क का निर्माण जल्द नही किया गया तो हम सरकार व प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। यहां गौरतलब है कि निखरी गांव के सचिन यादव की अगुवाई में आसपास गांव के जागरुक युवा लगातार इस सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मदन सिंह, युवा विंग के जिला अध्यक्ष अभिषेक झांब, एम्प्लॉय विंग के जिला उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल कपिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें