फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्क्रैप चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। चौपानकी थाना क्षेत्र में एल्यूमिनियम स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस ने जोड़िया मेव इलाके से रिसाल (23), अजरुद्दीन उर्फ अजरू (26), जुनैद (27) और हसीन (19) को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर चौपानकी थाना प्रभारी लोकेश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने जोड़िया मेव इलाके में दबिश देकर चारों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एल्यूमिनियम स्क्रैप चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पीआर रिलायबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजीव कुमार पांडेय ने चौपानकी थाने में स्क्रैप चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें