फोटो: 13रेवाड़ी। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक। स्रोत: सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में यादव कल्याण सभा की ओर से रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 151 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। सभी मुफ्त में दवाएं दी गईं। शिविर में डॉ. विक्रम यादव, डॉ. आरबी यादव, डॉक्टर पवन यादव , डॉक्टर सर्वेश यादव , डॉक्टर योगेन्द्र यादव , डॉक्टर अजीत यादव ने जांच की। इस मौके पर प्रधान रामबीर यादव, जसवंत सिंह, अमर सिंह, गोकल राम, राम सिंह, सुरेंद्र सिंह, आनन्द यादव तथा बिक्रम आदि मौजूद रहे।