फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरओबी व आरयूबी निर्माण के लिए पूर्व विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

Sat, 27 Dec 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पूर्व विधायक श्रीरणधीर सिंह कापड़ीवास ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रेवाड़ी विधानसभा की वर्षों पुरानी और अत्यंत महत्वपूर्ण मांग को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया है। उन्होंने रेवाड़ी बाईपास (नया गांव दौलतपुर) स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या–1, 1ए (रेवाड़ी–रोहतक रेलवे लाइन) तथा 56 एसपीएल (रेवाड़ी–दिल्ली रेलवे लाइन) पर रोड ओवरब्रिज व अंडरब्रिज के निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित किया।
कापड़ीवास ने बताया कि इन रेलवे फाटकों पर यातायात घनत्व अत्यधिक है। आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में उनके कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार द्वारा इन फाटकों के स्थान पर एकीकृत रोड़ ओवरब्रिज व अंडरब्रिज निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी थी। मार्च 2023 में उनके द्वारा रेल भवन में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर इस बाबत ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त रेवाड़ी विधानसभा के गांव डूंगरवास निवासी युवा समाजसेवी विवेक भाटोटिया के अथक प्रयासों से रेलवे द्वारा परियोजना की ड्राइंग को भी मंजूरी मिल चुकी है।
पूर्व विधायक ने बताया कि विवेक भाटोटिया की सक्रिय भूमिका के चलते रेवाड़ी में एक रेलवे अंडरपास और रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण होकर उद्घाटन हो चुका है, जबकि तीन अन्य रेलवे ओवरब्रिज निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

कापड़ीवास ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वित्त विभाग से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कराकर एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से ऋण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि परियोजना में और देरी न हो। उन्होंने कहा कि समय बीतने के साथ परियोजना की लागत बढ़ती जा रही है, जिससे सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें