फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई के गोदाम पर छापा, तीन नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के तुर्कियावास रोड स्थित जैन सभा इलाके में मुख्यमंत्री सचल दस्ते और खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन की टीम ने एक रसगुल्ला गोदाम पर छापा मारा। यह कार्रवाई करीब पौने तीन घंटे तक चली। इस दौरान टीम ने तीन खाद्य चीजों के नमूने लेकर इन्हें मौके पर सील करने के बाद जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया।
विज्ञापन

पता चला है कि मुख्यमंत्री सचल दस्ते की रेवाड़ी की टीम ने एएसआई सचिन कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी की संयुक्त अगुवाई में यह छापा पड़ा। प्रजापति चौक के पास स्थित इस गोदाम में छापे के वक्त एक व्यक्ति मिला, जिसकी पहचान सुरेश निवासी गांव सुजापुर, अटेली, जिला महेंद्रगढ़ हाल आबाद बुध विहार रेवाड़ी के तौर पर हुई।
टीम की ओर से प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि सुरेश ने यह गोदाम उसका है और 15 सालों से यह काम कर रहा है। वह छेना, खोवा और रसगुल्ले बनाने का काम करता है। उक्त जगह का टीम ने निरीक्षण किया और यहां टीम को खोवा, रसगुल्ला और छेना सैकड़ों किलो की मात्रा में मिला। उस व्यक्ति के पास सरकार की ओर से जारी अनुमति पत्र मिला, जिसके अनुसार यह चार रसगुल्ला गोदाम चला रहा था। खाद्य सुरक्षा टीम ने यहां से एक रसगुल्ला, एक छेना और और एक खोवा का खाद्य नमूना लिया। इनको मौके पर सीलबंद करके जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यमंत्री सचल दस्ते के साथ खाद्य सुरक्षा टीम ने एक मिष्ठान गोदाम से वीरवार को तीन नमूने लिए हैं जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है। जांच की रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- दीपक चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें