रेवाड़ी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय यादव ने एक्स पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर आपत्ति जताई है।
कैप्टन अजय यादव ने एक्स पर लिखा कि है कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर आत्म-निरीक्षण करने की आवश्यकता है। राहुल गांधी की इच्छा थी कि हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष ऐसा नेता बने जिसकी छवि साफ-सुथरी, बेदाग हो और जो युवा नेतृत्व की पहचान रखता हो लेकिन आज का निर्णय बिल्कुल उलट दिखाई देता है।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है और संगठन में असंतोष पनपने लगा है। कैप्टन ने आशंका जताई कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में खींचतान और बढ़ेगी। अजय यादव ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी को भी टैग कर अपील की कि पार्टी नेतृत्व इस पर गंभीरता से विचार करे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने पिछले दिनों कहा था कि अहीरवाल में विस की 11 सीटें हैं, 10 सीट हारे हैं। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने का कारण यही है। 37 हम जीत गए थे। अहीरवाल की अनदेखी की गई।