फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वन विभाग चला रहा विशेष ऑपरेशन

Mon, 26 Aug 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गांव झाबुआ के जंगल में सात दिनों से छिपा बाग वन विभाग की पकड़ से दूर है। वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया है लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाघ के नहीं पकड़े जाने से गांव के लोगों में दहशत है।
रेवाड़ी और सरिस्का वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया है। बाघ को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पिजड़ा रखने के साथ ही शिकार की व्यवस्था की गई लेकिन बाघ पकड़ में नहीं आया। बाघ ना पकड़े जाने की वजह से लोग भरभीत हैं। जब तक बाघ पकड़ में नहीं आता है तब तक लोगों की दिनचर्या प्रभावित रहेगी। इधर, गांव झाबुआ में बाघ के दस्तक देने के बाद से ही लोग खौफ में हैं। लोगों की दिनचर्या भी अब पहले जैसी नहीं रही। जहां लोग सुबह के समय जल्दी उठकर खेतों में जाया करते थे या सैर के लिए निकलते थे, अब ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। अगर लोगों को खेतों पर जाने की जरूरत पड़ रही है तो वे कई लोगों के साथ पूरी सावधानी और सतर्कता से दजा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि गांव झाबुआ के जंगल में छिपे बाघ की तलाश में रेस्क्यू किया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह से सजग है। जिलाधीश ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला रेवाड़ी में कहीं भी बाघ के पंजे के निशान वाले स्थान पर 5 से ज्यादा लोंगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।


वर्जन:
बाघ को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रेवाड़ी और सरिस्का वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए विशेष ऑपरेशन चला रही है।-
प्रेम कुमार, वन रेंज अधिकारी, बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें