फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर में सुरक्षा के मद्देनजर लगाए 45 नाके

Sat, 25 Jan 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने जिले में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके तहत जिले में कानून व्यवस्था 45 नाके स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी नाकों पर संदिग्धों पर नजर रखने के साथ ही वाहनों की जांच कर रही है। एक हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए जिला में मौजूद रहेंगे। सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा उन्हें निर्देशित किया गया कि अगर कोई संदिग्ध पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसके साथ ही सभी थाना व सभी क्राइम युनिट द्वारा भी इलाकों में स्थित होटल, धर्मशालाओं व बाजारों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला, गेस्ट हाउस इत्यादि को बारीकी से चेक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिना नंबर वाले वाहनों की भी लगातार चेकिंग के निर्देश दिए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई असामाजिक गतिविधि उत्पन्न ना हों। समारोह स्थल में व्यापक तौर पर प्रबंध करते हुए चारों तरफ दंगा निरोधक यंत्रों सहित जवान तैनात किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें