फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए की पैदल गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कुंड। खोल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पैदल गश्त की। इस दौरान खोल थाना प्रभारी के साथ चौकी इंचार्ज पीएसआई राकेश सहित पुलिस के अन्य जवान भी उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और युवाओं से सीधी बातचीत की और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव भी लिए। पुलिस ने क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा एवं खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें