फोटो : 15शिक्षकों को सम्मानित करते भारत विकास परिषद। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद ने भाड़ावास गेट के निकट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में शाखा से जुड़े सात शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता एवं अध्यक्ष मुकेश सैनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरुओं के महत्व और गुरु के वास्तविक दायित्वों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु केवल ज्ञान का संचारक नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों का मार्गदर्शक भी होता है। मुख्य अतिथि सुनील भार्गव ने बताया कि वर्तमान समय में समाज, परिवार, विद्यार्थियों और शिक्षकों की भूमिका और आचरण पर विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का साधन न होकर चरित्र निर्माण का माध्यम है। इस अवसर पर पूर्व सचिव एवं शिक्षक प्रवीण जांगिड़ ने शिक्षक की महिमा विषय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह का समापन शाखा अध्यक्ष दिनेश सैनी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। संवाद