फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिवाली से पहले सड़कों पर उतरेगी फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वैन

Sun, 01 Nov 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने तैयारी तेज की है। लंबे समय से खड़ी फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स यानी मोबाइल लैब वैन जल्द ही जिले की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। इस वैन में लोग खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच करा सकेंगे।
विज्ञापन

विभाग ने करीब छह लाख रुपये खर्च कर वाहन की मरम्मत और तकनीकी कमियों को दूर करा दिया है। वहीं, इसके संचालन के लिए आवश्यक कर्मचारियों की व्यवस्था भी अंतिम चरण में है। विभाग का प्रयास है कि दिवाली से पहले वैन को नियमित जांच और सैंपलिंग अभियान में शामिल कर लिया जाए।
वैन के संचालन के लिए एक ड्राइवर, एक फूड एनालिस्ट और एक लैब अटेंडेंट की जरूरत है। तीनों कर्मचारियों की ट्रेनिंग लगभग पूरी हो चुकी है। वैन के शुरू होने के बाद आम उपभोक्ता भी मात्र 20 से 100 रुपये तक का शुल्क देकर अपने खाद्य पदार्थों की मौके पर ही गुणवत्ता जांच करा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए अलग-अलग खाद्य पदार्थों के अनुसार आधिकारिक शुल्क सूची और वैन की लोकेशन व संपर्क के लिए विशेष मोबाइल नंबर भी जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।
दूध, मावा और मसालों की मौके पर होगी जांच
वर्ष 2022 में रेवाड़ी जिले को फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वैन आवंटित की गई थी, लेकिन तकनीकी स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया था। अब इसे आधुनिक जांच उपकरणों से लैस मिनी प्रयोगशाला के रूप में तैयार किया गया है। इसमें दूध में पानी और यूरिया की मिलावट, मावा व मिठाइयों में स्टार्च और डिटर्जेंट तथा मसालों में कृत्रिम रंग और खाद्य तेलों में मिलावट की जांच की सुविधा होगी।

हाईवे से लेकर बाजारों तक चलेगा अभियान
मोबाइल लैब वैन को दिल्ली-जयपुर हाईवे, रेवाड़ी के मुख्य बाजारों, थोक मंडियों, मेलों, स्कूल-कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भेजा जाएगा। संदिग्ध खाद्य पदार्थों की मौके पर सैंपलिंग कर उनकी प्रारंभिक जांच की जाएगी। जांच में मिलावट मिलने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह व्यवस्था काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

वर्जन
मोबाइल लैब वैन की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी लगभग पूरी है। प्रयास है कि दिवाली से पहले इसे चेकिंग अभियान के लिए शुरू कर दिया जाए। इससे मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के साथ आमजन को भी कम शुल्क में खाद्य पदार्थों की शुद्धता जांचने की सुविधा मिलेगी।-संदीप कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें