फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को 50 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 57 नए पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 50 कोविड मरीजों ने कोरोना को मात दी, वहीं 57 नए मरीज भी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार तक 94192 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 8056 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 7333 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 39 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से एक मौत का ऑडिट होना बाकी है। 685 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 85562 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 574 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 685 एक्टिव केस हैं, इनमें 40 विभिन्न अस्पतालों में व 4 जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। 641 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। 57 नए कॉविड पॉजिटिव केस में से 16 रेवाड़ी शहर, 10 धारूहेड़ा, 8 भाड़ावास, 7 बावल, 3 रसगण, 2-2 भोहतवास, धवाना तथा एक-एक केस बेरली कलां, गुरावड़ा, खालेटा, मायण, खरखड़ा, मोहदनीपुर, सीहा, बिसोहा व जैनाबाद से संबंधित हैं। 50 ठीक होने वालों में 13 रेवाड़ी शहर, 10 धारूहेड़ा, 8 मीरपुर, 3 नांधा, 2-2 भालखी माजरा, जाट पैहराजवास, लाला, माजरा तथा एक-एक केस कोनसीवास, बनीपुर, खोल, धरचाना, ढोहकी, घासेड़ा, सुठानी व लिलोढ़ से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें