फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर : स्कूल वाहन से बाइक टकराई , बच्चे सकुशल, मोटरसाइकिल सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी/कोसली। जिले केेे कोसली-गुड़ियानी रोड पर सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण बच्चों से भरे स्कूल वाहन से बाइक सवार टकरा गया। इस दौरान स्कूल वाहन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इसे सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को वाहन से सकुशल बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि किसी बच्चों चोट नहीं आई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। लोगों का कहना है कि स्कूलों की छुट्टी होने के बावजूद सूमा कतोपरी स्थित निजी स्कूल संचालक की ओर से नियमों को ताक पर रखकर बच्चों की कक्षाएं लगाई जा रही है। यह गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार क्षेत्र के गांव सूमा कतोपरी स्थित एक स्कूल का वाहन सोमवार की सुबह घने कोहरे के बावजूद बच्चों को लेकर कोसली की ओर से कतोपरी गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव दहड़ा के समीप सामने से आ रहा एक बाइक सवार टकरा गया। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मशक्कत के बाद बच्चों को वाहन से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बाइक सवार को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जिसकी पहचान सूमा निवासी अश्वनी के रूप में हुई है।
घटनास्थल की ओर दौड़े परिजन
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल वाहन में सवार बच्चों के अभिभावक सीधे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। अभिभावकों के पसीने छूट रहे थे। बच्चों से मिलने के बाद उनकी जान में जान आई। अभिभावकों का कहना था कि कड़ाके ठंड व कोहरा होने के बाद भी स्कूल प्रबंधन की ओर से छुट्टी नहीं की गई। इसकी वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

-
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को क्षतिग्रस्त वाहन से सकुशल बाहर निकालकर घर पहुंचाया गया। साथ ही घायल बाइक सवार को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा दिया गया है। स्कूल वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-सत्यवान, जांच अधिकारी कोसली थाना
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ होगी कार्यवाई
सरकार की ओर से शीतकालीन अवकाश के बावजूद निजी स्कूल संचालक की ओर से कक्षाएं लगाया जाना बेहद गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी। इसके साथ नियमों की अवहेलना करने वाले सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

-जयप्रकाश, एसडीएम कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें