फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धुंध ने थामी वाहनों की रफ्तार, दृश्यता 50 मीटर रही

Wed, 18 Dec 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुधवार को दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई। इस दौरान दृश्यता 50 मीटर के आसपास रही।
विज्ञापन

दिन-प्रतिदिन मौसम में बदलाव के साथ ही सुबह-शाम के तापमान में भी गिरावट दर्ज किया जा रहा है। 24 घंटे के दौरान जिले का अधिकतम तापमान 21.5 व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में थोड़ा बदलाव होगा। अभी उत्तरी हवा चल रही है और उसके बाद से उत्तर-पश्चिम होने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गेहूं की फसल में इससे फुटाव बेहतर होगा। इस समय दोनों ही फसल अच्छी है। इस समय कोई रोग भी नहीं लगा है। बर्फीली हवाओं के कारण दिन में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में हवा चलने से नमी भी नदारद है और सुबह के समय कोहरा भी नहीं पड़ रहा है। हवा के शांत होने पर ही सुबह के समय कोहरा छा सकता है।

मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते अनेक बीमारियां भी बढ़ रहीं

मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते अनेक बीमारियां भी बढ़ रही हैं। खांसी, जुकाम और वायरल के मरीजों की संख्या भी अस्पताल में लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा प्रदूषण भी बढ़ रहा है, जिससे लोगों के आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। वायरल के मरीजों की संख्या 400 के आसपास दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

जानें...आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस माह के अंत तक कुल 6 से 7 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिसमें दूसरे पखवाड़े वाले दो पश्चिमी विक्षोभ मध्यम श्रेणी की वजह से बारिश की गतिविधियों की संभावना है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


कब-कितना रहा तापमान



तारीखअधिकतम न्यूनतम
17 दिसंबर 23.53.0
16 दिसंबर21.52.5
15 दिसंबर21 5.0
14 दिसंबर21 4.5
13 दिसंबर20.52.0
12 दिसंबर21 2.5
11 दिसंबर20.55.5
-
-


ठंड की वजह से बच्चों को अधिक परेशानी होती है, उनको बुखार व जुकाम हो सकता है। इसलिए रात के समय बच्चों को गर्म कपड़ों में सुलाएं। बच्चों का अधिक ध्यान रखें। मौसम परिवर्तन से लोगों को गले में खराश, बुखार, सर्दी व जुकाम की शिकायत आती है। इन दिनों ऐसे ही मरीजों की संख्या भी बढ़ती है।

- डाॅ. गौरव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी

फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के सामने टोहाना जाने के लिए बस में सवार होने के लिए उमड़ी यात्रियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें