फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुबह छाई रही धुंध, 4 फरवरी तक बारिश के आसार

Sat, 03 Feb 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुबह के समय आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को सुबह के समय धुंध छाई रही। दोपहर बाद धूप निकलने के साथ ही बाजारों में चहल-पहल नजर आई। शहर के थोक व फुटकर बाजारों में रौनक देखी गई, लेकिन दोपहर तीन बजे के करीब फिर से आसमान में बादल छाने के साथ ही गलन बढ़ गई।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान पार्कों में भी लोगों की काफी चहल-पहल देखने को मिली। इससे पहले ठंड अधिक होने की वजह से सड़कों और पार्कों में लोगों की संख्या काफी कम दर्ज की जा रही थी।

नवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ ही खेतों में की गई बिजाई भी इससे काफी प्रभावित हो रही थी। लेकिन आगामी 4 फरवरी तक मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश होने की संभावना जताई है जिसके बाद मौसम खुल जाएगा और किसानों को भी काफी हद तक राहत मिल सकेंगी। बता दें कि इस दौरान अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री तक रहेगा। वही न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य पर दें ध्यान

मौसम में हो रहे परिवर्तन लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। जिसके चलते सरकारी अस्पतालों में खांसी, जुकाम से संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जाती है। चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को मौजूदा समय में अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। मौजूदा मौसम को देखते हुए लोगों को अपने खानपान के साथ ही पहनावे में भी बदलाव करने की जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें