रेवाड़ी। लोहड़ी के दिन धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली। सुबह हल्की धुंध रही। शाम को सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। शाम साढ़े छह बजे से फिर धुंध छाने लगी।
जिले में 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को मौसम खुलने से बाजारों, मंडियों में दिनभर काफी चहल-पहल देखी गई। बाजारों में खरीदारों व वाहनों की भीड़ के चलते कई स्थानों पर जाम रहा। शहर के पार्कों में खूब रौनक देखने को मिली। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में जिले के अधिकतर क्षेत्रों में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। पश्चिमी प्रणाली द्वारा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढाव देखने को मिलेगा।
वहीं, फिजिशियन डॉ. गौरव ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव, हवाओं में नमी की मात्रा बढ़ने से संक्रमण व वायरस से जुड़ी बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में बीमारियों से बचाव के प्रति सजगता जरूरी है। लोगों को चाहिए कि वे घरों व आसपास पानी जमा न होने दें। सफाई का विशेष ध्यान रखें। संक्रमित स्थानों पर आने जाने से बचें। छोटे बच्चों, बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानियां बरतना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई दे तो चिकित्सक से तुरंत जांच करवाएं।
-
तारिखअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान