फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाढ़ जैसी िस्थति बनी, दुकानदारों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
नाईवाली चौक के पास हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने प्रशासन के सभी दावों की पोल खोल दी है। लगातार बारिश होने की वजह से गलियों से लेकर बाजारों की सड़कें भर चुकी है। इससे लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी पूरे दिन बारिश होती रही। इस वजह से हर जगह जलभराव देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते नालों की ठीक से सफाई होती, तो जलभराव की ये स्थिति नहीं बनती। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन तक लगातार बारिश की संभावना है। वहीं बारिश की वजह से दुकानदारी की काफी प्रभावित हो रही है। दुकानों के बाहर जलभराव होने के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में हर जगह पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। प्रशासन की तरफ से दावा किया गया था इस बार जलभराव नहीं होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तापमान और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मानसून से पहले हर साल मानसून से निपटने के लिए लाखों करोड़ों रुपये का बजट साफ सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आता है। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में रूक रूक के हो रही बारिश के बाद भिवाड़ी बाईपास पर जलस्तर और बढ़ गया है। इसके बाद बाईपास से लेकर भिवाड़ी के भगत सिंह कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में भी पानी भर गया है। इसको लेकर लंबे से समय से हो रही वार्ता का अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। कुछ दिनों पहले हुई महापंचायत में समस्या को लेकर चर्चा के बाद जिला उपायुक्त द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए समाधान की बात कही गई थी। जलभराव से आवाजाही फिर से बाधित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें