रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित हुए संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में जिला के डीसी अभिषेक मीणा को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आकांक्षी जिला व ब्लाॅक के प्रशासनिक अधिकारियों को संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में सम्मानित किया। रेवाड़ी जिला के डीसी अभिषेक मीणा को भी आकांक्षी नाहड़ खंड में शत-प्रतिशत साॅयल हेल्थ कार्ड बनाए जाने और अन्य विकास कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। सरकार ने नूंह को आकांक्षी जिला और चरखी दादरी, भिवानी व रेवाड़ी जिला के कुछ खंडों को एस्पिरेशनल घोषित किया हुआ है। संपूर्णता अभियान को इसीलिए चलाया गया है कि राज्य के अति पिछड़े क्षेत्र को भी विकसित बनाया जा सके। संवाद