फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुकानदार से रंगदारी मांगने के तीन आरोपी 48 घंटों में गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। पकड़े गए तीनोंं आरोपी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। चौकी जगन गेट रेवाड़ी पुलिस ने दुकानदार से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को 48 घंटों के अंदर ही गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में मौहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी रेवाड़ी बस स्टैंड के नजदीक मिठाई की दुकान है। दुकान उसका मैनेजर व अन्य स्टाफ सम्भालते हैं। शुक्रवार की शाम को तीन से चार बदमाश उसकी दुकान पर आए, जिन्होंने उसके पति व स्टाफ को गालियां देते हुए रंगदारी की मांग की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें