फोटो : 01रेवाड़ी। जाटूसाना में फ्लैग मार्च निकालते निकालते सेना व पुलिस के जवान। स्रोत : पीआर
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाटूसाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च बेरली खुर्द से शुरू हुआ। इसमें शामिल पुलिसकर्मी बेरली, बेरली कलां, परखोतमपुर, जाटूसाना में लोगों से बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद व तैयार है। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। संवाद