संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। यूपीएस भी एनपीएस की तरह कर्मचारी हित में नहीं है। कर्मचारियों के हित को लेकर लगातार संघर्ष जारी रहेगा। ये बातें पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान राजबीर यादव ने कहीं।
उन्होंने 8 सितंबर को रोहतक में पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकलने वाली तिरंगा मार्च की सफलता के लिए संपर्क अभियान के दौरान कही।पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के नेतृत्व में 8 सितंबर को रोहतक में पेंशन बहाली की मांग को तिरंगा मार्च का आयोजन किया जाएगा। इसकी सफलता के लिए सदस्यों ने जैतपुर, काकोड़िया, खोल, निमोठ, चिल्हड़ व रेवाड़ी में आईटीआई रेवाड़ी, सिचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी बीएंड आर, एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट में कर्मचारियों से संपर्क किया और सहयोग मांगा।
खोल प्रधान प्रदीप कुमार, राजबीर सिंह, बावल प्रधान राजेंद्र रावत, लोकेश कुमार, रेवाड़ी ब्लॉक प्रधान मनबीर सिंह नरेंद्र कुमार, महासचिव मनोज मसानी, उप प्रधान रवींद्र प्रकाश ने संस्थानों का दौरा कर कर्मचारियों को जागरूक किया। जिला प्रधान राजबीर यादव ने कहा कि यूपीएस भी एनपीएस की तरह कर्मचारी हित में नहीं है। राज्य कार्यकारिणी सदस्य एसडीओ डॉ. अरविंद यादव ने कहा कि यूपीएस नहीं सिर्फ ओपीएस चाहिए।