बेहतर परिणाम आने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
नांगलमूंदी। गांव बासदूदा स्थित शहीद जसवंत सिंह राजकीय विद्यालय का हरियाणा बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विनोद कुमार ने बताया कि विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। गरिमा ने 89 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम रहीं। पिंकी ने 87 प्रतिशत, मुकुल ने 86 प्रतिशत, रुचिका ने 84 प्रतिशत और मुग्धा ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दस से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।