खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य पदार्थों के सैंपल लेते। संवाद
भिवाड़ी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को भिवाड़ी और मुंडावर में दूध अभियान के तहत दूध, दही और पनीर के पांच नमूने लिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट ने शिकायत पर श्री श्याम रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। रेस्टोरेंट से दही और पनीर के नमूने लिए गए। साफ-सफाई के अभाव पर जरूरी निर्देश दिए गए।
इसके बाद टीम ने ग्राम बल्लूवास, मुंडावर स्थित सखी मिल्क प्रोड्यूसर प्राइवेट लिमिटेड डेयरी, श्री श्याम डेयरी और दिया डेयरी से मिश्रित दूध के तीन नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने का अभियान जिले में अगले चार दिनों तक जारी रहेगा। संवाद