रेवाड़ी। जिले के पांच तलवारबाजी खिलाड़ी 20 फरवरी से कुवैत में आरंभ होने वाले एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इसके लिए 18 फरवरी को यहां से रवाना होंगे।
जिला खेल विभाग के तलवारबाजी प्रशिक्षक राजपाल यादव के मार्गदर्शन में सैकड़ों खिलाड़ी पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। प्रशिक्षक राजपाल यादव के अनुसार इस चैंपियनशिप में सचिन जहां जूनियर और 17 वर्ष आयु में हिस्सा लेंगे वहीं यशराज, विश्वजीत, तेजस्विनी 17 वर्ष आयु में अपनी तलवारबाजी प्रतिभा दिखाएंगे। सचिन, यशराज, विश्वजीत सांगवान, तेजस्वनी सांगवान जहां फाइनल इवेंट में हिस्सा लेंगे। वहीं, अनुप्रिया यादव एपी जूनियर प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिभागिता करेंगे।
नेशनल गेम्स में दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक :
उत्तराखंड में चल रहे नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते थे। तलवारबाजी प्रतियोगिता के फॉयल टीम इवेंट लड़के वर्ग में सचिन और अंकित ने हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीता। इसमें से सचिन कुवैत में होने वाले एशियन चैंपियनशिप में अंडर- 17 व अंडर- 20 आयु वर्ग में अच्छा प्रदर्शन पर भारत के लिए पदक जीतेंगे।
सचिन। स्रोत : कोच
सचिन। स्रोत : कोच
सचिन। स्रोत : कोच
सचिन। स्रोत : कोच