संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पतंजलि योग समिति महिला जिला प्रभारी सरोज आर्या के नेतृत्व में शहर के सेक्टर तीन स्थित तिकोना पार्क में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने प्रार्थना मंत्र के उच्चारण के साथ योग शिविर का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि हमें नियमित रूप से योग प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने योग प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग प्राणायाम के साथ छोटी योग क्रियाएं हमें बीमारियों से कोसों दूर रखती हैं।
महिला जिला प्रभारी सरोज आर्या ने उपस्थित जनों को योग प्राणायाम के साथ ताड़ासन, वृक्षासन सहित अनेक आसनों का अभ्यास करवाते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। पतंजलि योग समिति जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि कि योग प्राणायाम के नियमित अभ्यास से हम अपने तन और मन को स्वस्थ रख सकते हैं। इस अवसर पर सेक्टर तीन निवासी सुनीता, बिमला, शकुंतला, राखी, नीलम, सरोज, राजरानी, इंद्रा, पूनम, कमला, भतेरी, कोमल और तृषा मौजूद रहीं।