फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी की छह मोटरसाइकिलों के साथ नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Mar 2023 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। रेलवे स्टेशन के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में कोसली थाना पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गांव पाटन अहीर निवासी अंकित, झज्जर के गांव सरोला निवासी गोविंद और गांव खुड्डन निवासी सुमित व रोहित उर्फ गोलू के रूप में हुई है। एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों से चोरी की छह मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में से पांच झज्जर जिले से चोरी की गई थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव भाकली निवासी जगबीर 23 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल से रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आए थे। स्टेशन क्षेत्र से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। कोसली थाना पुलिस ने जगबीर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस दौरान सीसीटीवी के फुटेज में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन आरोपी नजर आए। जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों गोविंद, अंकित व सुमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंकित वर्तमान में जिला झज्जर के गांव अहरी में रहता है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपियों के साथी रोहित उर्फ सोनू व एक नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद हुई चोर मोटरसाइकिल जिला झज्जर के रोहतक रोड, जटवाड़ा नहर पुल, कुलाना वेयर हाउस, सिलानी व खुड्डन से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें