फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Feb 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पकड़े गए पांचों आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
भिवाड़ी। कोटकासिम पुलिस ने युवक के अपहरण और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों अनिल (33) निवासी भंडोली पलवल (हरियाणा), प्रदीप (30) निवासी कुलैना थाना चांदहट पलवल (हरियाणा), धर्मवीर (30) निवासी मकसूदपुर चांदहट, प्रदीप (29) निवासी अमरपुर, नरेंद्र ( 31) परवल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों में हरियाणा पुलिस के दो काॅन्स्टेबल और दो होमगार्ड शामिल हैं। थानाधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि पाटन अहीर गांव निवासी सोनू (31) शादियों में घोड़ी-बग्गी का काम करता है। 23 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आरोपियों ने सोनू को घोड़ी-बग्गी की बुकिंग के बहाने गांव से बाहर एक प्लॉट पर बुलाया गया। सोनू बाइक से वहां पहुंचा।
मौके पर पहले से मौजूद बदमाशों में चार लोग सरसों के खेत में छिपे हुए थे और एक कार के पास खड़ा था। जैसे ही सोनू गाड़ी के पास पहुंचा, चारों खेत से निकल आए और उसे जबरन स्लेटी रंग की बलेनो कार में बैठाकर अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन

अपहरण के बाद आरोपी पहले सोनू को कोटकासिम क्षेत्र में घुमाते रहे, बाद में उसे नोएडा और गाजियाबाद ले गए। 24 फरवरी सुबह करीब 9 बजे आरोपियों ने सोनू के मोबाइल से ही उसके परिजनों को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। उस समय आरोपियों की लोकेशन पलवल (हरियाणा) में ट्रेस हुई।
विज्ञापन

फोन लोकेशन के आधार पर टीम पलवल पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। किडनैप किए गए सोनू को सुरक्षित छुड़वा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें