मुख्य दमकल केंद्र परिसर में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
- फोटो : बालक की नदी में डूबने से मौत के बाद जमा लोग।
रेवाड़ी। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने मुख्य दमकल केंद्र परिसर में दो दिवसीय कार्मिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने 8 घंटे की भूख हड़ताल रखते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन सुरेश कुमार और रामकुमार ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने भी फायर यूनियन के समर्थन में भाग लेते हुए संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में दमकल और सफाई कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 1 और 2 मई को दो दिवसीय हड़ताल की जाएगी, जिसे आगे अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है।