रेवाड़ी। शहर के ऑटो मार्केट के पीछे रेलवे के माल गोदाम के पास एक भवन में वीरवार रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग के बाद धुआं चारों तरफ फैल गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। दरअसल ऑटो मार्केट के पीछे माल गोदाम के अलावा रेलवे के कई खंडहर भवन और अधिकारियों के आवास भी हैं। भवन में काफी ज्यादा कूड़ा-कचरा पड़ा है। किसी शरारती तत्व ने देर रात आग लगा दी।