फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बसों पर बैनर और पोस्टर चस्पा किए गए

Sat, 04 May 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोडवेज बस पर चस्पा प्रचार सामग्री। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बस स्टैंड से विभिन्न रास्तों पर चलने वाली रोडवेज की बसों के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए निर्वाचन आयोग व हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से बसों पर बैनर और पोस्टर चस्पा करवाए गए हैं। इन पोस्टरों में आम जनता से ‘छुट्टी का दिन समझकर घर पर आराम न फरमाइए-मतदान केंद्र पर मतदान करने आइए’, ‘लोकतंत्र की सशक्त तस्वीर- उंगली पर नीली लकीर ’ जैसे स्लोगन व टैगलाइन के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें