फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रालियावास के वेयर हाउस में रखा पेंट का सामान जला

Mon, 13 Nov 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
वेयरहाउस में लगी आग पर काबू वाते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव रालियावास स्थित पेंट बनाने वाली कंपनी के एक वेयरहाउस में शनिवार की देर रात आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वेयर हाउस में करोड़ों रुपये के पेंट का सामान रखा था। आग इतनी भयानक थी कि रेवाड़ी सहित गुरुग्राम, मानेसर, नूंह, झज्जर और सोनीपत जिलों से करीब दमकल की 40 गाड़ियों को बुलाना पड़ा। वहीं, दमकल कर्मियों ने 15 घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित गांव रोलियावास में करीब 10 एकड़ में बने एक पेंट कंपनी के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। शनिवार की रात करीब 12 बजे लगी आग पर 15 घंटे बीतने के बाद भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया। इस दौरान पेंट के बड़े ड्रम में हो रहे धमाके दमकलकर्मियों के सामने परेशानी खड़े कर दिए थे, वहीं वेयरहाउस प्रबंधन की खामियां भी सामने आई हैं। आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं वेयरहाउस मालिक का आरोप है कि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी है। किसी व्यक्ति ने रंजिशन आग लगाई है। उन्होंने मामले में पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं दी है।
हाईवे पर कबाड़ के गोदाम में लगी आग
कसौला चौक के पास एक व्यापारी ने कबाड़ का गोदाम बनाया हुआ है। शनिवार शाम को बाहर खुले में पड़े कबाड़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर दिया। आग की सूचना पाकर धारूहेड़ा से दमकल गाड़ी लेकर फायरमैन राजू, ओमबीर व भंवर सिंह पहुंचे। उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भयंकर होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके पश्चात रेवाड़ी व बावल से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ी, लेकिन करीब दो घंटे तक मशक्कत के बाद भी दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू नहीं पा सकीं। अभी आग लगने के कारणों पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें