फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन मंजिला गोदाम में लगी आग, अफरा-तफरी

Thu, 21 Mar 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के हंसनगर कुम्हारों के मोहल्ले में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग से चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई। सूचना पर रामपुरा थाना के एसएचओ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसडीएम और डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हंसनगर कुम्हारों के मोहल्ले में रिहायसी क्षेत्र के बीच जिस तीन मंजिला घर में आग लगी थी, वहां कोई रहता नहीं था। इस मकान को गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां पर लड़की का सामान, तंबाकू और लाट रखी हुई थी। गोदाम में काफी माल भरा हुआ था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। देर रात तक आग बुझाने का प्रयास जारी था। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
बिजली काटी, लोगों को घरों से बाहर निकाला
आग लगने की घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर मोहल्ले की बिजली काट दी थी। साथ ही आसपास के लोगों को भी घर से बाहर रहने को कहा गया था, ताकि अनहोनी से बचा जा सके। आग के कारण घटनास्थल के आसपास डर का माहौल बना रहा। गनीमत रही जान माल की कोई हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
-आग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है।

-मुकेश, प्रभारी, रामपुरा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें