फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, तीन झुग्गियां जलीं

Sat, 06 Apr 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कबाड़ में आग लगने से उठती लपटें। स्त्रोत : वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
रेवाडी। गांव करनावास स्थित कबाड़ के गोदाम में वीरवार देररात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 3 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। दो बाइक और एक साइकिल भी जल गई। सूचना पर दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

झुग्गी में रहने वाले साहिल ने बताया कि कई लोग झुग्गियों में रहते हैं। पास में ही कबाड़ का गोदाम है। आसपास की कंपनियों से प्लास्टिक का कबाड़ इकट्ठा किया जाता है। वीरवार रात करीब 11 बजे वह अपनी झोपड़ी में सो रहा था। इसी बीच पत्नी ने उसे जगाया। बताया कि बाहर आग लग गई है। साहिल दूसरी झुग्गियों में सो रहे लोगों को जगाने पहुंचा। आग ने 3 झुग्गियों को चपेट में ले लिया। गोदाम में प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
दमकल कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। साहिल के मुताबिक 3 झुग्गी और गोदाम में रखा कबाड़ जल गया। इतना ही नहीं दो बाइक और एक साइकिल भी जल गई। हालांकि आग किस वजह से लगी यह पता नहीं चल पाया। कुछ समय पहले भी गोदाम में आग लग गई थी। लाखों रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें