फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली में जगह-जगह लटक रहे बिजली के तार

Sat, 06 Apr 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली में केंद्रीय विद्यालय को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिजली के तार लटक रहे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोसली में स्थित केंद्रीय विद्यालय को जाने वाले रास्ते पर तार लटक रहे हैं। ग्रामीणाें का कहना है कि बार-बार निगम कर्मचारियों को अवगत करवाया जा चुका है। रमेश कुमार, रेनू बाला, सुमित्रा, बिजेंद्र, अशोक कुमार, शुक्ला ने बताया कि तार कई माह से लटक रहे हैं। एक दो जगह पर इन तारों में कट भी लगा है। इससे स्कूल में आने जाने वाले बच्चों को हमेशा करंट लगने का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों से लटकते बिजली की तार को खंभों पर बांधने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन विभाग के कर्मचारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। रात के समय हादसा होने का ज्यादा खतरा रहता है।


मामला संज्ञान में नहीं था। अभी संज्ञान में आया है। इसको जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- हर्ष कुमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों को लटकते तारों से हमेशा खतरा बना रहता है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। -रमेश कुमार


लटकते तारों से जहां स्कूली बच्चों की जान पर खतरा बना रहता है। वहीं देर रात आने वाले लोगों को भी हादसे का डर सताता रहता है।- राजन, पंच
-

कर्मचारी इतने लापरवाह हो गए हैं कि लटकटते तारों को दुरुस्त नहीं कर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। -लाला राम
-


निगम कर्मचारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समस्या हल होनी चाहिए।-सुरेश यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें