फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लाइटर बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, दो मजदूर झुलसे

Wed, 15 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 5कंपनी में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवाड़ी। चौपानकी पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह सात बजे लाइटर बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। कुछ ही समय में आग पूरे परिसर में फैल गई। इस घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काले धुएं के गुबार ने आसमान को ढक लिया। घटना के दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसे दो मजदूरों को चौपानकी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के डॉक्टर साहिल ने बताया कि दोनों श्रमिकों में मनीष बाबू 72 और राहुल 27 प्रतिशत झुलसा है। मनीष बाबू की हालत ज्यादा गंभीर है। उसे प्राथमिक उपचार देकर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रीको फायर ब्रिगेड की गाड़ियां डायका स्मार्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया। इस फैक्टरी में लाइटर बनाने का काम किया जाता है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 6 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पूरी तरह आग पर काबू नहीं पा सकी। इसके बाद और गाड़ियां मंगवाई गईं।
विज्ञापन

इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की घटना में फैक्टरी में रखे लाखों रुपये का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग के कारणों की जांच चल रही है। आग को शाम तक बुझाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें