फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अगरबत्ती बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, भारी नुकसान की आशंका

Fri, 17 Oct 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 5 कंपनी की तीसरी मंजिल में लगी आग। संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
भिवाड़ी। राजस्थान के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार देर रात एक अगरबत्ती और धूप बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। इस घटना में फिनिश गुड्स और अगरबत्ती बनाने की मशीन समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

आग की घटना प्लॉट नंबर एफ 638 पर स्थित तिरुपति इंडस्ट्री में हुई। रात आग की सूचना के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल की 40 गाड़ियों के सहारे दमकलकर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वीरवास सुबह 8 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं हो पाई है।
खुशखेड़ा फायर स्टेशन के चालक अनूप सिंह ने बताया कि आग फैक्टरी के तीसरे फ्लोर पर लगी थी। अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने से संबंधित सामान तेज लपट के साथ जलने लगा। इससे आसपास की फैक्ट्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रीको भिवाड़ी, खुशखेड़ा और टपूकड़ा से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग को कंपनी के दूसरे हिस्सों और आसपास की फैक्ट्रियों में फैलने से रोका।
विज्ञापन

अनूप सिंह ने बताया कि अगरबत्ती बनाने का बुरादा कई जगह गांठ के रूप में पड़ा हुआ है, जो बार-बार सुलग रहा है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। किसी जनहानि की खबर नहीं है। नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।



आग लगने के कारणों की जांच जारी


कंपनी के मैनेजर नीरज ने बताया कि अभी आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। आग कंपनी के तीसरे फ्लोर पर लगी है, जिसमें कंपनी का फिनिश गुड्स और अगरबत्ती बनाने की मशीन लगी हुई थी, जो पूरी तरह से जल चुकी है। कंपनी को कितना नुकसान हुआ है इसकी जांच की जा रही है। रात के समय फैक्ट्री बंद थी इसलिए किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें