नगर परिषद रेवाड़ी का कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। शुक्रवार 27 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। अब सूची फाइनल होने के बाद जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित हो सकते हैं और अप्रैल के आखिर तक चुनाव संपन्न कराए जाने की तैयारी है।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सात निकायों में चुनाव होने हैं। इनमें रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका भी शामिल है। यह मतदाता सूची विधानसभा चुनाव-2024 के आंकड़ों से तैयार की गई है। वार्डबंदी पहली बार परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के अनुसार आबादी के आंकड़ों से की गई है।
जनवरी में चेयरमैन की आरक्षण प्रक्रिया पंचकूला में पूरी हुई थी जिसमें रेवाड़ी एससी महिला और धारूहेड़ा सामान्य के खाते में गया था। रेवाड़ी शहर की आबादी 1.83 लाख थी। 9 साल बाद अब करीब 2.50 लाख के पार हो चुकी है लेकिन पीपीपी के नए आंकड़ों में यह घटकर 1.62 लाख ही रह गई है।
रेवाड़ी के 32 वार्डों और धारूहेड़ा के 18 वार्डों में होंगे चुनाव
इस बार रेवाड़ी नगर परिषद के 32 वार्डों और धारूहेड़ा नगर पालिका के 18 वार्डों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले रेवाड़ी में 31 और धारूहेड़ा में 17 वार्ड थे। रेवाडी और धारूहेड़ा में एक-एक वार्ड बढ़ाया गया है। अलग से जिला बनने के बाद वर्ष 1994 में रेवाड़ी को नगर पालिका से नगर परिषद बनाया गया था। जुलाई 1995 में रेवाड़ी नगर परिषद के पहली बार चुनाव हुए। चुनाव की घोषणा के समय 22 वार्ड पर चुनाव होने की घोषणा की गई लेकिन बाद में 24 वार्ड के चुनाव कराए गए थे। 30 सालों में 8 वार्ड बढ़े हैं। अब चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी और संबंधित निकायों में चुनावी गर्माहट देखने को मिलेगी।
-
वार्ड नंबर : मतदाता-पुरूष- महिला
वार्ड 1: 422821752051
वार्ड 2: 3020-1582-1538
वार्ड 3 3387 1700 1687
वार्ड 44610 2384 2226
वार्ड 53968 2031 1937
वार्ड62258 1156 1102
वार्ड 73886 1993 1893
वार्ड 83677 1903 1774
वार्ड95183-2774-2409
वार्ड 10 33841728 1656
वार्ड113809 1937 1871
वार्ड 12-3137 1623 1514
वार्ड13-1718 910 808
वार्ड143602 1847 1755
वार्ड155729 2863 2866
वार्ड 162280 1174 1106
वार्ड17-4563 2305 2258
वार्ड184096 2150 1946
वार्ड193708 1849 1859
वार्ड205157 2647 2510
वार्ड215062-26152447
वार्ड223400 1788 1612
वार्ड23-296915651404
वार्ड 244015 2066 1948
वार्ड254946 2486 2460
वार्ड 263069 1507 1562
वार्ड2732391676 1563
वार्ड2825631345 1218
वार्ड291301 662 639
वार्ड302552 13081244
वार्ड313679 1878 1801
वार्ड 32 2962 1515 1447
-
वर्जन
पहले लोगों की आपत्तियां मांगी थीं। अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। रेवाड़ी नगर परिषद में आगे चुनाव होने हैं। -
अरुण नांदल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रेवाड़ी।