फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्नातक में दाखिले के लिए 6 को आएगी फाइनल सूची

Sat, 01 Aug 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क जमा कराने के लिए 4 अगस्त तक का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में फीस जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों की सीट अगले पात्र अभ्यर्थियों को आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पहली मेरिट सूची के बाद दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची 5 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद 6 अगस्त को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 7 अगस्त से 11 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कराने का अवसर मिलेगा।
महाविद्यालयों में मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो 12 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 13 अगस्त को दोबारा खोला जाएगा। विद्यार्थी 14 अगस्त से 20 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

21 अगस्त से 27 अगस्त तक विद्यार्थियों को 100 रुपये लेट फीस के साथ प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि मेरिट सूची में नाम आने के बाद निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रवेश शुल्क जमा कर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर लें।

वर्जन :
विद्यार्थी निर्धारित समय के भीतर प्रवेश शुल्क जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि के बाद रिक्त सीटें अगले पात्र अभ्यर्थियों को आवंटित कर दी जाएंगी।-त्रिदेव, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें