फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई के तहत जानकारी मांगने से खफा सरपंच पति ने एक्टिविस्ट के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगने से खफा गांव जड़थल के सरपंच पति ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपी ने पीड़ित की बाइक भी तोड़ दी। शिकायत के बाद कसौला थाना पुलिस सरपंच पति सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जड़थल निवासी निहाल सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को वह अपने खेत से बाजरे की कटाई कर वापस घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में सरपंच पति विनोद व उसके परिवार के लोगों ने उसकी बाइक को रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने अपने परिजनों को फोन करना चाहा तो आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद अन्य लोगों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों व लोहे की पाइप से वार कर घायल कर दिया और आरोपियों ने उसकी बाइक को भी तोड़ दिया। निहाल का आरोप है कि उसने आरटीआई के तहत ग्राम पंचायत से संबंधित कुछ सूचनाएं मांगी थी, जिसको लेकर सरपंच पति खफा था और उससे रंजिश रखता था। उसी रंजिश में उसके साथ मारपीट की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की : एसएचओ
कसौला थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आपसी रंजिश का मामला लगता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें