फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शनिवार को स्कूलों में कम पहुंचे बच्चे, अब सोमवार से जांचेंगे विद्यार्थियों को स्वास्थ्य

Sat, 01 Jul 2023 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। सेहत कार्यक्रम के तहत के जिले के 365 गांवों के 643 सरकारी स्कूलों में 3 जुलाई से अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। स्कूलों में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच 1 जुलाई से शुरू हो जानी थी, लेकिन शनिवार को स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। इसके चलते अब उनके स्वास्थ्य की जांच सोमवार से शुरू होगी।
समग्र शिक्षा अभियान व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले के सभी सरकारी स्कूलों में सेहत कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत बच्चों की लंबाई, वजन, हीमाेग्लोबिन की जांच, दांतों और आंखों की स्क्रीनिंग की जाएगी। शिक्षा विभाग का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना है, जिसके चलते हर स्कूलों में दो शिक्षकों की हेल्थ अंबेसडर के रूप में नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन



कार्यक्रम के तहत प्रत्येक स्कूल से दो शिक्षकों को हेल्थ एंड वेलनेस अंबेसडर के रूप में नियुक्ति की गई है। शिक्षकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्लस्टर लेवल पर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। साथ ही ये शिक्षक सेहत कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण में बच्चों की लंबाई, वजन की जांच और दांतों एवं आंखों की स्क्रीनिंग करेंगे। जबकि प्रथम चरण में ये कार्य चिकित्सकों द्वारा किया जायेगा। हीमाेग्लोबिन की जांच दोनों चरणों में एएनएम व सीएचओ द्वारा किया जाएगा।

विद्यार्थियों को जारी किया जाएगा हेल्थ कार्ड
सेहत कार्यक्रम के तहत के स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की अेार से विद्यर्थियों को हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों का नाम, हेल्थ आईडी नंबर, जन्मतिथि के साथ-साथ जांचों, बीमारियों परामर्श वगैरह दर्ज किये जाएंगे। इनकी जानकारी हेल्थ एंड वेलनेस अंबेसडर अवसर पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन



जिले के सभी सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच सेहत कार्यक्रम के तहत की जाएगी, शनिवार को स्कूलों में बच्चे कम पहुंचे थे, जिसके चलते अब सोमवार से जांच शुरू की जाएगी। विभाग की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
-महेंद्र सिंह खनगवाल ,डीपीसी, समग्र शिक्षा अभियान, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें