फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार गुलजार, करोड़ों का कारोबार

Sat, 29 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खरीददारी करती महिलाएं
विज्ञापन
धनतेरस पर शुक्रवार को रेवाड़ी में करोड़ों का कारोबार हुआ। ऑटो मोबाइल, सर्राफा बाजार, बर्तनों के अलावा कपड़ा और अन्य बाजार ग्राहकों की भीड़ से गुलजार थे। रेवाड़ी में निकटवर्ती जिलों के ग्राहक भी बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंचे थे। काफी समय से दिवाली और धनतेरस का इंतजार कर दुकानदारों के चेहरों पर प्रसन्नता नजर आ रही थी। व्यापारियों के अनुसार शुक्रवार को जिले में धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

शहर के मोती चौक, बारा हजारी, सर्राफा बाजार, अपना बाजार, नया बाजार व पंजाबी मार्केट खरीदारों से इतनी खचाखच भरी थी कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। भाड़ावास गेट से लेकर झज्जर चौक तक इतनी भीड़ थी कि इस दूरी को पार करने में कम से कम एक घंटे का समय लग रहा था। प्रशासन के तमाम इंतजाम के बावजूद सभी इंतजाम भीड़ के सामने बौने नजर आ रहे थे।

-----------------------------
बर्तनों की जमकर खरीदारी
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति वालेे चांदी-सोने के सिक्कों की दुकानों के साथ बर्तनों की दुकानों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। चांदी-सोने के सिक्कों में जहां लोग दस और बीस ग्राम के सिक्के ज्यादा खरीद रहे थे वहीं बर्तनों में पीतल के पांच बर्तन गृहणियां खरीदती नजर आईं। कुछ लोग धनतेरस पर चम्मच खरीदकर ही लक्ष्मी को खुश करने में लगे थे।
विज्ञापन

----------------------------
खिले उठे व्यापारियों  के चेहरे
बर्तन और आभूषण विक्रेताओं के साथ इलेक्ट्रानिक उत्पाद, कंप्यूटर, लैपटॉप की बिक्री करीब 20 करोड़ तक पहुंच गई। व्यापारियों का कहना है कि लंबे अर्से के बाद धनतेरस पर दुकानदारों की चांदी हुई है। जमकर हुई खरीदारी से व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए।
-------------------
वाहनों की भी खूब बिक्री
शुक्रवार को वाहनों की भी जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने शुभ मुहूर्त में वाहनों की बुकिंग कर ली थी। ऐसे में धनतेरस को केवल वाहन लेने ही पहुंचे। सीमित वाहनों के चलते कई ग्राहक तो अपना मनपसंद कलर का वाहन तक नहीं ले सके।
-----------
इंतजाम दिखे नाकाफी
धनतेरस पर बाजार में सुरक्षा इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे थे। भारी भीड़ को मैनेज में करने पुलिस और होमगार्ड के जवानों की संख्या बहुत कम थी। शहर के मोती चौक पर आम दिनों में भी भीड़ रहती है, लेकिन धनतेरस पर इतनी भीड़ थी कि पैदल चलने में भी पसीने छूट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें