फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता पिता-पुत्र सहित 18 मिले संक्रमित, 7 दिन में प्रत्येक 100 सैंपल में 12 को कोरोना, 500 की जांच हो तो एक दिन में 60

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को जिला में कुल 18 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, इनमें शहर निवासी सब्जी विक्रेता पिता-पुत्र भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25 जून से लेकर एक जुलाई तक कुल 780 कोविड-19 सैंपल लिए गए, इनमें से 93 लोग संक्रमित पाए गए। अर्थात प्रत्येक 100 सैंपल में से 12 कोरोना पीड़ित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक दिन औसतन 100 सैंपल लिए जा रहे हैं, ऐसे में यदि इनको बढ़ाकर 500 कर दिया जाए तो एक दिन में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 60 पर पहुंच सकता है। बड़ी बात ये है कि अधिकतर केस जिला में पहले से संक्रमित मिले लोगों की चपेट में आने से पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 5393 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 311 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 97 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक पांच मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 191 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 4782 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा शेष 300 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलेभर में 859 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। जिलाधीश ने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 191 एक्टिव केस हैं, इनमें नौ विभिन्न अस्पतालों में व 26 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 174 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
शहर के कोने-कोने में पहुंच रहा है कोरोना वायरस
कोरोना वायरस का अटैक धीरे-धीरे शहर के प्रत्येक कोने तक पहुंच रहा है। बुधवार को भी 18 मामलों में से 12 शहर के हैं, ऐसे में बुधवार को वायरस ने शहर की 9 कॉलोनियों में अटैक किया है। इममें दो-दो छिपटवाड़ा व अजय नगर तथा एक-एक केस कायस्थवाड़ा, राजगढ़ बावल, धारूहेड़ा, सेक्टर-3 रेवाड़ी, बारा हजारी, गोकल बाजार, रामसिंहपुरा, साल्हावास, बालधन कलां, सांझरपुर, आसलवास, खासापुरा, बंजारवाड़ा व धारूहेड़ा चुंगी से संबंधित है। सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को कान्टैक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 118 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

लापरवाही के चलते बढ़ रहा है कोरोना का डंक
शहर में निकलते ही ऐसा लगता है जैसे कोरोना नाम का कोई वायरस ही नहीं है। चाट की दुकान से लेकर शहर में हर जगह लोग बेपरवाह आम दिनों की तरह ही एक-दूूसरे से सटे दिखाई देते हैं। यहीं कारण है कि इस लापरवाही से कोरोना का डंक बढ़ता जा रहा है। जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिला में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन में निरंतर सैनिटाइजेशन, स्कैनिंग व स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी नागरिक को खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर उक्त नागरिक का जरूर सैंपल लें ताकि जिले में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिक घबराएं नहीं, जिले में चिकित्सा सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। आईएलआई लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह करें। मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें और कोरोना से सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

फोटो- 47
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें