पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत देने के लिए पहुंचे ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या मामले में मृतका प्रीति उर्फ प्रीति के पिता नरेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
शिकायत के अनुसार प्रीति की शादी 6 फरवरी 2023 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती रही और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिवार का कहना है कि बाइक, नकदी और अन्य सामान के लिए दबाव बनाया जाता था।
शिकायत में बताया गया है कि 21 जून को प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद रामपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ससुर, सास और देवर अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।