फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: पिता ने बेटी का गला रेतकर की हत्या, पत्नी और मां के सिर पर भी मारा हथौड़ा

Wed, 12 Feb 2025 05:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ राजस्थान में मारपीट का कोई केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद भागकर रेवाड़ी आ गया था। यहां आकर भी वह अक्सर लोगों से झगड़ा करता था।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के मयूर विहार में रहने वाले नेवी के पूर्व कर्मचारी ने अपनी नौ साल की मासूम बेटी की धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। जबकि मां व पत्नी के सिर में हथौड़ा मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने वारदात को अंजाम क्यों दिया, पुलिस इसका पता लगा रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से राजस्थान में मांढण के गांव हुड़िया कलां का रहने वाला संदीप पहले नेवी में नौकरी करता था। 2018 में रिटायर्ड हुआ था। बताते हैं कि कुछ समय पहले ही संदीप ने अपने परिवार के साथ शहर के मयूर विहार में किराये पर कमरा लिया था। यहां पत्नी के अलावा बेटा-बेटी और उसकी मां रहती थी। मंगलवार की देर रात उसने अपनी बेटी दस वर्षीय रनविता की धारधार हथियार से गला रेत दिया। उसके बाद पत्नी कुसुमलता और मां प्रेम देवी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। बेटी ने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रनविता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कुसुमलता और प्रेम देवी का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अक्सर लोगों के साथ करता था झगड़ा :

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ राजस्थान में मारपीट का कोई केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद भागकर रेवाड़ी आ गया था। यहां आकर भी वह अक्सर लोगों से झगड़ा करता था। घटना से कुछ दिन पहले संदीप का अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार रात भी उसने झगड़ा किया और चाकू से अपनी बेटी का गला काट दिया। उसे बचाने आई पत्नी कुसुम लता को भी उसने पीटा। बाद में संदीप की मां प्रेम देवी भी बीच में आई तो उसने हथौड़े से वार करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को करीब 8 बजे जानकारी मिली थी कि मयूर विहार कॉलोनी में एक आरोपी ने परिवार पर हमला कर दिया है। जब पुलिस पहुंची तो लड़की को अस्पताल पहले ही पहुंचा दिया गया था। जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। बाकी दोनों घायल महिलाओं को पुलिस ने भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने वारदात को अंजाम क्यों दिया, पुलिस अभी जांच कर रही है। -मनीष कुमार, प्रभारी, रामपुरा थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें