रेवाड़ी। महिला थाना पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग के जरिये सुलह कराने के प्रयास किए थे। बातचीत सिरे नहीं चढ़ने पर पुलिस ने 17 मार्च को ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में कान्हड़वास निवासी सतीश और पिता इंद्राज को गिरफ्तार किया है। संवाद