रेवाड़ी। बालधन कलां गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले आरोपी पिता-पुत्र को जाटूसाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बेरली कलां निवासी पीड़ित ने बताया था कि वह किसी काम से बालधन कलां स्थित डेयरी पर गए थे। वह सड़क के किनारे एक दुकान के पास बैठे थे। इसी बीच सुखबीर व उसके पिता दयानंद ने हमला कर दिया। पुलिस ने उसके बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ 12 अप्रैल को केस दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को पुलिस बेल पर रिहा कर दिया गया।