फोटो: 25रेवाड़ी। निमोठ में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्या
डहीना। सिद्धार्थ ट्रस्ट की ओर से गांव निमोठ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय के रिटायर्ड प्रिंसिपल रूप चंद रहे। अध्यक्षता रिटायर्ड मुख्याध्यापक रामकुमार ने की। संचालन आवाज फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता नरेश कुमार, रतन लाल हालूहेडा, धीर सिंह व रामचंद्र कंवाली रहे। मुख्य अतिथि ने बाबा साहेब के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एमएससी परीक्षा में विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली तन्नू पुत्री वीर सिंह समेत 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।