फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किसानों को दी कृषि तकनीक की जानकारी

Sat, 31 May 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते कृषि विभाग की टीम। स्रोत : ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत नौ गांवों में विभाग की टीमों किसानों के साथ संवाद किया। इस दौरान किसानों को कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विकसित कृषि संकल्प अभियान 12 जून तक जारी रहेगा। कृषि विभाग के उप निदेशक विजेंद्र अहलावत ने बताया कि अभियान के तहत गांव खुसपुरा, बालधन खुर्द, परखोतमपुर, निखरी, मसानी, खटावली, गिंदोखर, किशनगढ़ और बालावास में चार टीमों ने 900 किसानों से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों ने किसानों को मत्स्य पालन, बागवानी, कृषि यंत्र, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति, जैविक खाद के बारे में जानकारी दी।
पानी-मिट्टी की जांच, खेती से जुड़े पोर्टल, ऑनलाइन प्रसारित किए जा रहे खेती के कार्यक्रम के बारे में किसानों को बताया गया।
उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य है कि किसान अपने उपलब्ध संसाधनों के जरिए अधिक से अधिक फसल उत्पादन कर अपनी आय बढ़ाएं। इस कार्य में ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें