फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरित

Tue, 03 Jun 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से गांवों में चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई।
कृषि विभाग के उप निदेशक विजेंद्र अहलावत ने कहा कि गांव रसगन, खलियावास, जाट सायरवास, कसौला, बगथला और पातूहेड़ा में विभाग की चार टीमों ने ग्रामीण किसानों के साथ संवाद कर उन्हें जागरूक किया।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों तथा विशेषज्ञों ने किसानों को मत्स्य पालन, बागवानी, कृषि यंत्र, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति, जैविक खाद आदि की जानकारी दी।उप-निदेशक ने बताया कि यह अभियान 12 जून तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान पानी-मिट्टी की जांच, खेती से जुड़े पोर्टल, ऑनलाइन प्रसारित किए जा रहे खेती के कार्यक्रम आदि के बारे में किसानों को बताया जाएगा। विभाग का उद्देश्य है कि किसान अपने उपलब्ध संसाधनों के जरिए अधिक से अधिक फसल उत्पादन करें और अपनी आजीविका में वृद्धि करें। इस कार्य में ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें